भारत में बना लहराते हुए राष्ट्रीय ध्वज की सबसे बड़ी ह्यूमन इमेज का विश्व रिकॉर्ड
स्वतंत्रता दिवस से कुछ दिन पहले शनिवार को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी और एक एनजीओ एनआईडी फाउंडेशन ने 'लहराते राष्ट्रीय ध्वज की सबसे बड़ी ह्यूमन इमेज' का विश्व रिकॉर्ड बनाया। 5,885 लोगों की प्रतिभागिता में यह रिकॉर्ड बना जो गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ। एक अधिकारी ने कहा, "वर्षों पहले ऐसा रिकॉर्ड यूएई में बना था। आज वह रिकॉर्ड टूट गया।"
read more at ABP न्यूज़


