भारत में बहुत सारे लोगों को मध्यम वर्ग में शामिल होते देख रहा हूं: एप्पल के सीईओ टिम कुक
एप्पल के सीईओ टिम कुक ने कंपनी की कमाई को लेकर बात करते हुए कहा है कि वह भारत में बहुत सारे लोगों को मध्यम वर्ग में शामिल होते देख रहे हैं। कुक ने कहा, "हमें उम्मीद है कि उनमें से कुछ लोग आईफोन खरीदेंगे।" एप्पल ने जनवरी-मार्च की तिमाही में भारत में रिकॉर्ड राजस्व कमाया है।


