भारत में यूज़र्स किस तरह से अपने आईफोन में ऐक्टिवेट कर सकते हैं 5जी?
एप्पल के 5जी-एनेबल्ड आईफोन के यूज़र्स आईओएस 16.2 अपडेट के साथ 5जी नेटवर्क वाले क्षेत्र में एयरटेल/जियो के 5जी का इस्तेमाल कर सकते हैं। एयरटेल के लिए, यूज़र्स को सेटिंग्स में 'वॉइस ऐंड डेटा' ऑप्शन पर जाकर 5जी चुनना होगा। जियो अब भी 5जी परीक्षण कर रहा है और यूज़र्स माय-जियो ऐप पर जाकर 5जी सेवाएं चेक कर सकते हैं।


