भारत में 'स्टे वीज़ा' पर रह रहे हैं 4,557 अफगान नागरिक: नित्यानंद राय
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को संसद में बताया कि कम-से-कम 4,557 अफगान नागरिक वर्तमान में 'स्टे वीज़ा' पर भारत में रह रहे हैं। बकौल राय, "तालिबान द्वारा कब्ज़ा किए जाने के बाद अफगानिस्तान में मौजूदा स्थिति को देखते हुए...भारत सरकार ने अफगान नागरिकों के लिए छह महीने की अवधि के लिए...'ई-आपातकालीन एक्स-विविध वीज़ा' शुरू किया है।"
read more at Hindustan Times


