Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत में हज़ारों यूज़र्स ने की माइक्रोसॉफ्ट टीम्स व आउटलुक की सेवाएं ठप होने की शिकायत

short by रौनक राज / on Wednesday, 25 January 2023
भारत में हज़ारों यूज़र्स ने माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन की टीम्स और आउटलुक की सेवाएं ठप होने की शिकायत की है। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार, भारत में माइक्रोसॉफ्ट टीम्स के यूज़र्स ने ऐप से संबंधित 3,700 से अधिक शिकायतें की हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि वह माइक्रोसॉफ्ट 365 की कई सेवाएं प्रभावित करने वाले मामले की जांच कर रही है।
read more at Reuters