Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत व यूके ने एक-दूसरे की उच्च शैक्षणिक डिग्री को मान्यता देने के समझौते पर किए हस्ताक्षर

short by खुशी / on Friday, 22 July, 2022
भारत और ब्रिटेन ने गुरुवार को एक-दूसरे की उच्च शैक्षणिक डिग्री को मान्यता देने के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। ब्रिटेन सरकार ने एक बयान जारी कर बताया कि समझौते के तहत ए-स्तर और उनके समान अंडरग्रैजुएट व पोस्टग्रैजुएट डिग्री को मान्यता दी जाएगी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2020-21 में ब्रिटेन में 84,555 भारतीय छात्रों ने दाखिला लिया था।