भारत विश्व पर राज नहीं करना चाहता, उसने हमेशा वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन डिफेंस' प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में कहा, "भारत विश्व पर राज नहीं करना चाहता...उसने हमेशा वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया है।" उन्होंने आगे कहा, "लेकिन कोई और देश आकर भारत पर राज करने की न सोचने लगे इसके लिए हमें अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की क्षमता को विकसित करना ही होगा।"
read more at ABP न्यूज़


