Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2025 तक $1 ट्रिलियन का हो जाएगा भारत का खुदरा बाज़ार: वॉलमार्ट सीईओ

short by जय शंकर ठाकुर / on Wednesday, 25 August, 2021
वॉलमार्ट के अध्यक्ष व सीईओ डग मैकमिलन के अनुसार, भारत दुनिया के सबसे रोमांचक खुदरा बाज़ारों में से एक है और यह 2025 तक बढ़कर $1 ट्रिलियन का हो जाएगा। बकौल मैकमिलन, "भारत बहुत विविधता वाला बाज़ार है...ऐसे में हमें स्थानीय स्तर पर सोचना और...क्रियान्वयन करना होगा। उसके अपने नियम हैं, हमें उन नियमों के अनुरूप चलना होगा।"