Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत सुपरपावर बनने का ख्वाब देख रहा है और हम भीख मांग रहे हैं: पाकिस्तानी नेता रहमान

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Tuesday, 30 April, 2024
पाकिस्तान के दक्षिणपंथी नेता मौलाना फज़लुर रहमान ने सोमवार को नैशनल असेंबली में कहा, "भारत और पाकिस्तान को एक ही दिन आज़ादी मिली थी...लेकिन आज भारत सुपरपावर बनने का ख्वाब देख रहा है और हम दिवालियापन से बचने के लिए भीख मांग रहे हैं।" उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई को रैलियां करने का अधिकार है।