भारत से रूस भेजे गए केलों की तस्वीरें आईं सामने
कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीईडीए) ने समुद्र के रास्ते मॉस्को (रूस) के लिए केलों के 1,540 बक्सों की खेप को रवाना किया है। प्राधिकरण ने 'X' पर खेप की तस्वीरें शेयर कर कहा कि केले सीधे आंध्र प्रदेश के किसानों से खरीदे गए थे। रूस ने जनवरी 2024 में भारत से केले खरीदना शुरू किया था।
read more at PIB


