भारत हमेशा हिंसा के खिलाफ निडर खड़ा रहा है व आगे भी रहेगा: 26/11 हमले की बरसी पर राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों की 14वीं बरसी पर उस हमले में शहीद हुए वीर जवानों और आम नागरिकों को श्रद्धांजलि दी। राहुल ने ट्वीट किया, "भारत की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सैनिक देश का गौरव हैं। हिंदुस्तान हमेशा डर और हिंसा के खिलाफ निडर खड़ा रहा है और आगे भी रहेगा।"
read more at भाषा


