Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति ज़रूरी: श्रृंगला

short by अक्षत मित्तल / on Wednesday, 9 March, 2022
विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला ने बुधवार को कहा कि भारत ने चीन को स्पष्ट कर दिया है कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति ज़रूरी है। श्रृंगला के अनुसार, भारत की विदेश नीति की सभी प्राथमिकताओं में पड़ोसी सबसे पहले हैं। बकौल श्रृंगला, इस नीति का एक मज़बूत आर्थिक आयाम है।
read more at ANI