Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत-चीन सीमा के पास भूस्खलन से बहा नैशनल हाइवे, अरुणाचल के दिबांग का देश से टूटा संपर्क

short by शुभम गुप्ता / on Thursday, 25 April, 2024
भारत-चीन सीमा के पास अरुणाचल प्रदेश की दिबांग घाटी में भीषण भूस्खलन के बाद हुनली-अनिनी के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-313 का एक महत्वपूर्ण हिस्सा पूरी तरह से ढह गया है। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बताया, "यह सड़क दिबांग घाटी को देश के बाकी हिस्से से जोड़ती है।" यह हाइवे ठीक होने में कम-से-कम 3 दिन लग सकते हैं।