भारत-पाकिस्तान टी20 मैच देख रहे 34-वर्षीय शख्स को असम में आया कार्डियक अरेस्ट, हुई मौत
असम के शिवसागर ज़िले में रविवार को भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप (2022) मैच देख रहे बिटू गोगोई नामक 34-वर्षीय शख्स की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। एक स्थानीय सिनेमा हॉल में दोस्तों के साथ मैच देख रहे बिटू अचानक बेहोश होकर गिर गए। उन्हें फौरन स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
read more at LatestLY


