Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत-पाकिस्तान ने एक-दूसरे के साथ साझा की अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची

short by अनिल कुमार / on Sunday, 1 January, 2023
भारत-पाकिस्तान ने अपने-अपने 'परमाणु प्रतिष्ठानों' की सूची का आदान-प्रदान किया है। दरअसल, भारत-पाकिस्तान ने एक-दूसरे के 'परमाणु प्रतिष्ठानों' पर हमला रोकने को लेकर 1988 में एक समझौता किया था जो 1991 में लागू हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल के वर्षों में पाकिस्तान ने भारत के मुकाबले अधिक परमाणु बम बनाए हैं और उसके पास करीब 150 परमाणु बम हैं।