Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारतीय कृषि अवशेष रिसाइकल प्रोजेक्ट ने जीता प्रिंस विलियम का ₹10 करोड़ का अर्थशॉट प्राइज़

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Monday, 18 October 2021
दिल्ली के उद्यमी विद्युत मोहन के फसल अवशेषों को बिक्री योग्य जैव उत्पादों में बदलने के प्रोजेक्ट- 'टाकाचर' को रविवार को लंदन में प्रिंस विलियम के पहले 'अर्थशॉट प्राइज़' के 5 वैश्विक विजेताओं में शामिल किया गया। इसे 'ईको ऑस्कर' भी कहा जा रहा है। टाकाचर ने सस्ती टेक्नोलॉजी इनोवेशन के लिए £1 मिलियन (करीब ₹10 करोड़) का इनाम जीता।
read more at ABP Live