Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारतीय टीम दुनिया की सबसे खतरनाक टी20 टीम है: भारत-पाक मैच से पहले इंज़माम

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 21 October 2021
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंज़माम-उल-हक ने कहा है कि भारतीय टीम दुनिया की सबसे खतरनाक टी20 टीम है। उन्होंने कहा, "टी20 विश्व कप 2021 जीतने के लिए किसी भी अन्य टीम की तुलना में भारत की संभावना अधिक है...खासकर ऐसी परिस्थितियों में।" इंज़माम ने आगामी भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप मैच को 'फाइनल से पहले का फाइनल' करार दिया है।