Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारतीय टीम में नहीं चुने जाने पर राहुल तेवतिया का ट्वीट 'उम्मीदें तकलीफ देती हैं' हुआ वायरल

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 16 June, 2022
आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20I सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में नहीं चुने जाने के बाद गुजरात टाइटंस के ऑल-राउंडर राहुल तेवतिया ने ट्वीट किया, "उम्मीदें तकलीफ देती हैं।" तेवतिया पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ के लिए टीम में चुने गए थे लेकिन फिटनेस टेस्ट में विफल होने पर उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था।