भारतीय ड्राइवर ने दुबई में जीता ₹33 करोड़ का जैकपॉट
दुबई में भारतीय ड्राइवर अजय ओगुला ने 15 मिलियन दिरहम (₹33 करोड़) का जैकपॉट जीता है। ओगुला ने कहा, "मैं अब भी विश्वास नहीं कर पा रहा कि मेरा जैकपॉट लगा है।" खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 4 साल पहले यूएई आया ओगुला फिलहाल एक ज्वेलरी फर्म में ड्राइवर है और हर महीने 3,200 दिरहम (लगभग ₹72,000) कमाता है।
read more at Hindustan Times


