Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारतीय पीएम सोच लें कि पाक को फंडिंग नहीं देनी है तो बर्बाद हो सकता है पीसीबी: रमीज़ राजा

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 8 October 2021
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन रमीज़ राजा ने कहा है कि अगर भारत चाहे तो पीसीबी बर्बाद हो सकता है। उन्होंने कहा, "पीसीबी को अपनी 50% फंडिंग आईसीसी से मिलती है और आईसीसी को 90% फंडिंग भारतीय बाज़ार देता है...अगर भारतीय प्रधानमंत्री सोच लें कि पाकिस्तान को फंडिंग नहीं देनी है तो पीसीबी पूरी तरह खत्म हो सकता है।"