भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को एकसाथ लाने वाले इकलौते निर्देशक हैं राजामौली: जूनियर एनटीआर
अभिनेता जूनियर एनटीआर ने एक इंटरव्यू में अपनी फिल्म 'आरआरआर' के निर्देशक एस.एस. राजामौली की तारीफ की है। उन्होंने कहा, "हमारे यहां हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, बंगाली, भोजपुरी और कई फिल्म इंडस्ट्रीज़ हैं लेकिन राजामौली इकलौते निर्देशक हैं जिन्होंने इन इंडस्ट्री के बीच के अंतर और सीमाओं को मिटा दिया और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को एकसाथ लेकर आए।"


