भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच स्टिमच पर लगा 2 मैचों का बैन, $500 लगाया गया जुर्माना
भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमच पर कुवैत के खिलाफ मैच के दौरान अधिकारियों से बहस करने पर रेड कार्ड दिखाए जाने के चलते 2 मैचों का प्रतिबंध लगाया गया है। स्टिमच पर $500 जुर्माना भी लगाया गया है। गौरतलब है, स्टिमच को 21-जून को पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान भी रेड कार्ड दिखाया गया था।


