भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में हॉन्ग-कॉन्ग को 13-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में पहुंची
हांगझोउ (चीन) में 19वें एशियन गेम्स में भारत ने महिला हॉकी के पूल ए मैच में हॉन्ग-कॉन्ग को 13-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। स्ट्राइकर वंदना कटारिया और दीपिका ने 3-3 गोल जबकि उप-कप्तान दीप ग्रेस इक्का और संगीता कुमारी ने 2-2 गोल दागे। वहीं, मोनिका, वैष्णवी फालके और नवनीत कौर ने 1-1 गोल किए।
read more at Asian Games 2022


