भारतीय मूल के कपल को सिंगापुर के सुपरमार्केट में रमज़ान स्नैक्स स्टैंड से 'दूर हटाया गया'
सिंगापुर के एक सुपरमार्केट ने भारतीय मूल के मुस्लिम कपल को रमज़ान में मिलने वाले कॉम्प्लिमेंट्री स्नैक्स लेने से मना करने के बाद माफी मांगी है। जहाबर शालेह नामक शख्स ने बताया कि एक पुरुष कर्मचारी ने उन्हें और उनकी पत्नी को स्नैक्स स्टैंड से 'दूर हटा' दिया। उन्होंने बताया, "स्टाफ ने कहा...यह भारतीयों के लिए नहीं है...मैं हैरान था।"
read more at इंडिया टीवी


