भारतीय शख्स को कनाडा में दिनदहाड़े 17 बार मारा गया चाकू
कनाडा के ऑशवा में दिलीप कुमार ढोलानी नामक भारतीय शख्स को मंगलवार को दिनदहाड़े 17 बार चाकू मारा गया। 66 वर्षीय दिलीप घटना के समय अपनी डेढ़ साल की पोती को स्ट्रॉलर में घुमाने निकले थे और फिलहाल वह टोरंटो के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं। कथित हमलावर की पहचान 20 वर्षीय नोआह डेन्यर के तौर पर हुई है।
read more at Hindustan Times


