Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारतीय शेयर बाज़ार में 3 कारोबारी सत्रों में निवेशकों ने कमाए ₹10 लाख करोड़

short by अक्षत मित्तल / on Tuesday, 31 May, 2022
भारतीय शेयर बाज़ार में पिछले 3 कारोबारी सत्रों में निवेशकों ने करीब ₹10 लाख करोड़ कमाए हैं। दरअसल, पिछले 3 कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स व निफ्टी क्रमश: 2,176 व 635 अंक बढ़े हैं। गौरतलब है कि सोमवार को सेंसेक्स करीब 1,041 अंक चढ़कर 55,925.74 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 312 अंक चढ़कर 16,661.40 पर बंद हुआ था।