भारतीय सिनेमा में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा: सतीश कौशिक के निधन पर अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक के निधन पर दुख जताते हुए गुरुवार को ट्वीट किया, "भारतीय सिनेमा में उनके योगदान व उनकी कलात्मक रचनाओं को हमेशा याद रखा जाएगा।" केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "उन्होंने (फिल्मों में) अपने हास्य से फैन्स को गुदगुदाया। उनकी फिल्मोग्राफी के ज़रिए उनकी कला हमेशा जीवित रहेगी।"
read more at Twitter


