Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारतीय सीमा में गलती से घुसे पाक नागरिक को बीएसएफ ने पाकिस्तान रेंजर्स को सौंपा

short by अंकित कुमार / on Sunday, 28 November 2021
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारतीय सीमा में गलती से घुसे एक पाकिस्तानी नागरिक को पाकिस्तान रेंजर्स को सौंप दिया। बकौल बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर, “बीएसएफ ने भारतीय सीमा में गलती से घुसे एक पाकिस्तानी नागरिक को सद्भाव व मानवीय आधार पर 27 नवंबर को पाकिस्तान रेंजर्स को सौंपा।'' शख्स को 26 नवंबर को हिरासत में लिया गया था।
read more at Twitter