भारी बारिश के बीच दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर घुटने तक पानी में चलते दिखे लोग
गुरुग्राम में गुरुवार को भारी बारिश के कारण दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर जलभराव हो गया। इस दौरान जाम लगने से वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई और कुछ लोगों को घुटने तक पानी में चलते हुए देखा गया। इसके अलावा सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो और तस्वीरों में गुरुग्राम की गलियों और मुख्य सड़कों पर पानी भरा हुआ दिखा।
read more at Times Now


