Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारी बारिश के मद्देनज़र कल लखनऊ, कानपुर, नोएडा, गाज़ियाबाद व मेरठ में बंद रहेंगे सभी स्कूल

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Sunday, 9 October, 2022
भारी बारिश की संभावना के मद्देनज़र सोमवार को लखनऊ, कानपुर, कानपुर (देहात), नोएडा, गाज़ियाबाद और मेरठ में कक्षा-12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। आगरा-बुलंदशहर में सभी स्कूलों को 11 अक्टूबर तक बंद किया गया है जबकि हापुड़ और मुज़फ्फरनगर में कक्षा 1-8 तक के स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे। वहीं, अलीगढ़ में सभी स्कूल 12 अक्टूबर तक बंद रहेंगे।