भारी बारिश से बेंगलुरु एयरपोर्ट के बाहर हुआ जलभराव, ट्रैक्टर पर सवार होते दिखे यात्री
बेंगलुरु (कर्नाटक) में भारी बारिश के बीच शहर के केम्पेगौडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के बाहर सोमवार रात जलभराव हो गया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ यात्री एक ट्रैक्टर पर सवार होते दिख रहे हैं। वहीं, शहर के कोनप्पना अग्रहरा इलाके के एक घर में पानी भरने के बाद शॉर्ट सर्किट के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई।
read more at Twitter


