भारी बारिश से हुए नुकसान के चलते ऋषिकेश के रामझूला पुल पर दोपहिया वाहनों पर लगा बैन
उत्तराखंड में हुई भारी बारिश के चलते टिहरी ज़िला प्रशासन ने ऋषिकेश में गंगा नदी पर बने रामझूला पुल पर दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर अस्थाई रूप से प्रतिबंध लगाया है। बारिश के चलते नदी उफान पर है और पुल की नींव के पास का किनारा टूट गया है। बकौल अधिकारी, गंगा चेतावनी के स्तर से ऊपर बह रही है।
read more at दिप्रिंट


