भिवानी हत्याकांड पर प्रदर्शनों के बीच नूंह में 3 दिन तक मोबाइल इंटरनेट व एसएमएस पर लगी रोक
हरियाणा सरकार ने भिवानी हत्याकांड को लेकर प्रदर्शनों के बीच नूंह में 28 फरवरी मध्यरात्रि तक मोबाइल इंटरनेट, एसएमएस और डोंगल सेवाओं पर रोक लगा दी है। एक अधिकारी ने बताया कि सांप्रदायिक तनाव और शांति का माहौल बिगड़ने की आशंका के मद्देनज़र सोशल मीडिया के ज़रिए अफवाहों के प्रसार को रोकने के लिए यह रोक लगाई गई है।


