भीषण गर्मी के बीच बेगूसराय में स्कूलों में एक दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं हुए बेहोश
बिहार के बेगूसराय में बुधवार को भीषण गर्मी के बीच स्कूलों में कई विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ गई और एक दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं बेहोश हो गए। इन छात्र-छात्राओं को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इससे पहले, बिहार के शेखपुरा में भी बुधवार को स्कूल में 50 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी।
read more at Times Now नवभारत


