Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भुवनेश्वर कुमार ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दर्ज किए अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 13 January, 2024
तेज़ गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 6-साल बाद वापसी करते हुए अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए। भुवनेश्वर ने 22-5-41-8 के आंकड़े दर्ज किए जिसकी बदौलत उनकी टीम उत्तर प्रदेश ने बंगाल को 188 रनों पर आउट कर दिया। 33-वर्षीय भुवनेश्वर का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में इससे पहले सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़ा 77 रन देकर 6 विकेट था।