Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भूटान में आपका स्वागत है, मेरे बड़े भाई: पीएम मोदी के दौरे पर भूटान के पीएम तोबगे

short by श्वेता भारती / on Friday, 22 March, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर भूटान पहुंच गए। भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने एयरपोर्ट पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। तोबगे ने प्रधानमंत्री मोदी को एयरपोर्ट पर गले लगाया और 'X' पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "भूटान में आपका स्वागत है, मेरे बड़े भाई।"
read more at X