भूमि, कियारा और कृति अंडररेटेड ऐक्टर्स हैं: 'कॉफी विद करण 7' में सोनम कपूर
अभिनेत्री सोनम कपूर से करण जौहर ने चैट शो 'कॉफी विद करण सीज़न-7' में सबसे ओवररेटेड ऐक्टर का नाम पूछा जिस पर उन्होंने कहा कि वह सबसे अंडररेटेड ऐक्टर्स का नाम बताना चाहेंगी। सोनम ने अभिनेत्री भूमि पेडनेकर, कृति सेनन और कियारा आडवाणी का नाम लिया जिस पर करण ने कहा, "वे...खुद को बड़ी स्टार मानती होंगी...आपने ऐसा कह दिया।"


