Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भैंस से मोटरसाइकल टकराने पर झारखंड में लोगों ने की 16 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या

short by आकांक्षा / on Tuesday, 24 October, 2023
दुमका (झारखंड) में 16-वर्षीय एक किशोर की मोटरसाइकल से भैंस को टक्कर लगने के बाद कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर पीट-पीटकर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। पीड़ित को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बकौल रिपोर्ट्स, पीड़ित भैंस के मालिक को हर्जाना देने को तैयार था।