भोगले ने रोहित से पूछा, 'सूर्यकुमार की फॉर्म को कैसे बचाकर रखेंगे?', उनका जवाब हुआ वायरल
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20I में सूर्यकुमार यादव के 61(22) रन बनाने पर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से पूछा, "आप सूर्यकुमार की फॉर्म को कैसे बचाकर रखेंगे?" रोहित ने जवाब दिया, "सोच रहा हूं...उन्हें आगे न खिलाऊं...सीधे उन्हें 23 अक्टूबर को (पाकिस्तान के खिलाफ) खिलाऊं। वह उस तरह के खिलाड़ी हैं...जो हमेशा खेलना चाहते हैं।"
read more at हिन्दुस्तान


