Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भोपाल गैस त्रासदी के कैंसर मरीज़ों का मुफ्त इलाज करवाए राज्य सरकार: एमपी हाईकोर्ट

short by Gunjan Goswami / on Thursday, 23 September 2021
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को भोपाल गैस त्रासदी के कैंसर मरीज़ों का एम्स में मुफ्त इलाज कराने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने इलाज की मांग कर रहे भोपाल गैस पीड़ित महिला उद्योग संगठन और नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच की याचिका पर यह आदेश दिया। 1984 की इस त्रासदी में 3000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।