भोपाल में पुलिस लॉकअप में शख्स ने कथित तौर पर फांसी लगाकर की आत्महत्या
भोपाल (मध्य प्रदेश) में शनिवार को 25-वर्षीय शख्स ने पुलिस लॉकअप में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि थाने के सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, शख्स ने लॉकअप में दिए गए कंबल को फाड़कर उससे फांसी लगा ली। बकौल अधिकारी, अगर किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
read more at लेटेस्टली


