भोपाल में लगी आग बुझाने के लिए नहीं हुआ ₹5.5 करोड़ में खरीदी गई हाइड्रोलिक सीढ़ी का उपयोग
भोपाल के सतपुड़ा भवन में लगी आग को बुझाने के लिए 9 महीने पहले ₹5.5 करोड़ में खरीदी गई हाइड्रोलिक सीढ़ी का उपयोग नहीं किया गया था। अग्निशमन अधिकारियों के मुताबिक, मशीन को इस्तेमाल करने के लिए क्षेत्रीय आरटीओ से मंज़ूरी नहीं मिली थी। बकौल गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, मशीन को वहां तक ले जाने के लिए जगह नहीं थी।
read more at Hindustan Times


