Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भोपाल में स्थापित होने वाली चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा उनके गांव की मिट्टी से बनेगी: सीएम

short by नदीम अनवर / on Sunday, 24 July, 2022
भोपाल (मध्य प्रदेश) में शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य सरकार राजधानी में स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा स्थापित करेगी जो उनकी (आज़ाद) जन्मभूमि भाभरा की मिट्टी से बनी होगी। मुख्यमंत्री ने 'यूथ महापंचायत' में यह घोषणा की। कार्यक्रम में कुछ युवा बाइकर्स ने मुख्यमंत्री को भाभरा से लाई मिट्टी और जल कलश भी सौंपा।