भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस गाय से टकराई, इंजन के आगे का हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त
भोपाल से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (20171) ग्वालियर से मुरैना जाते समय गाय से टकरा गई जिस कारण इंजन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया। हादसा मुरैना के शिकारपुर रेलवे फाटक के पास हुआ था।
read more at इंडिया टीवी


