मां के खिलाफ बेटे ने हाईकोर्ट में लगाई ऐसी याचिका, जज साहब बोले 'कलयुग का क्लासिक उदाहरण'
बुज़ुर्ग मां को ₹5,000 गुज़ारा भत्ता देने के खिलाफ पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचे एक शख्स को जज ने कड़ी फटकार लगाई है। जज ने इस याचिका को 'कलयुग का क्लासिक उदाहरण' करार दिया है। बुज़ुर्ग महिला ने पति की मौत के बाद ज़मीन का एक हिस्सा बेटे को दिया था और उसके पास आय का कोई साधन नहीं है।
read more at हिन्दुस्तान


