मैं छोटा था तब बिग बी सुपरस्टार थे, अब बूढ़ा हो गया हूं तब भी वह सुपरस्टार हैं: आमिर
ऐक्टर आमिर खान ने 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16' के सेट पर कहा है कि जब वह छोटे थे तो अभिनेता अमिताभ बच्चन एक सुपरस्टार थे और अब जब वह बूढ़े हो गए हैं तब भी वह (बिग बी) एक सुपरस्टार हैं। इस दौरान आमिर खान ने अमिताभ बच्चन के गाने 'जुम्मा चुम्मा दे दे' पर डांस भी किया।


