मैं तुर्किये में पुतिन का इंतज़ार करूंगा: यूक्रेन-रूस युद्धविराम को लेकर ज़ेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि उन्हें सोमवार से रूस के साथ पूर्ण और स्थाई युद्धविराम की उम्मीद है। ज़ेलेंस्की ने कहा, "हत्याओं को लंबा खींचने का कोई मतलब नहीं है और मैं गुरुवार को तुर्किये में (राष्ट्रपति व्लादिमीर) पुतिन का व्यक्तिगत रूप से इंतज़ार करूंगा। मुझे उम्मीद है कि इस बार रूसी राष्ट्रपति बहाने नहीं तलाशेंगे।"
read more at भाषा


