Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मां ने बताया था कि मैं अपंग पैदा हुआ था, 9 साल की उम्र में चमत्कार हुआ: शोएब अख्तर

short by ऋषि राज / on Friday, 7 February 2025
पूर्व पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज शोएब अख्तर ने खुलासा किया है कि उनकी मां ने उन्हें बताया था कि वे अपंग पैदा हुए थे और चल नहीं सकते थे। उन्होंने कहा, "9-साल की उम्र में चमत्कार हुआ और बिजली की तरह तेज़ दौड़ने लगा।" गौरतलब है, अख्तर ने 2003-वर्ल्ड कप में 161.3 किमी/घंटा की रफ्तार से सबसे तेज़ गेंद डाली थी।
read more at Hindustan Times