मैं बिहार से आता हूं, मुझे फर्क नहीं पड़ता: स्लेजिंग को लेकर 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी
यूएई के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप मैच में 171-रनों की पारी खेलने वाले भारत के 14-वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी को स्लेजिंग का सामना करना पड़ा था। प्लेयर-ऑफ-द-मैच बनने के बाद स्लेजिंग को लेकर वैभव ने कहा, "मैं बिहार से आता हूं...इसलिए पीछे से कोई कुछ भी बोलता है तो मुझे फर्क नहीं पड़ता। मेरा ध्यान अपनी बैटिंग पर रहता है।"
read more at इंडिया टीवी


