कैंसर से लड़ रहे एक मरीज़ का अपने बेटे के साथ बातचीत का वीडियो वायरल हुआ है जिसके बाद ऑनलाइन कई यूज़र्स ने रोने वाली इमोजी बनाकर प्रतिक्रिया दी। मरीज़ 7-वर्षीय बेटे से कह रहा है, "हमेशा अपनी मां की बात मानना और उसे सुनना...हमेशा अपनी बहनों का ख्याल रखना।" एक यूज़र ने कहा, "मुझे तो रोना आ गया है।"